मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत.

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत.


जबलपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार को डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का सुबह लगभग 11.15 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल आगमन हुआ।

विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह एवं संतोष वरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए के अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए के उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, भाजपा निःशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, सोनू बचवानी, रंजीत पटेल आदि ने किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story