मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत


जबलपुर, 07 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार को वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी,डॉ अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद दोपहर 1.53 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला जिले के निवास के पास स्थित खिन्हा रैयत हेलिपैड के लिए रवाना हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story