जबलपुर : निगमायुक्त ने की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सी.एम. हेल्प लाइन के कार्यो की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : निगमायुक्त ने की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सी.एम. हेल्प लाइन के कार्यो की समीक्षा


जबलपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नागरिकों से संबंधित कार्यो को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक के दौरान निगमायुक्त अहिरवार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियाँ निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएँ, ताकि नागरिकों के कार्यो को समय पर पूरा किया जा सके और पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकरण करने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story