मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की दीं शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की दीं शुभकामनाएं


भोपाल, 28 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेशवासियों से इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव है।

उल्लेखनीय है कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाना, जैव विविधता की रक्षा करना और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story