मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा पर्व की दीं शुभकामनाएं
Nov 13, 2026, 14:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 13 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्यदेव की उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा है कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली और मंगल का सदैव वास हो, बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

