सागर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन

WhatsApp Channel Join Now
सागर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन


सागर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आयोजित 'वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह' का बुधवार को गरिमामय समापन समारोह संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइगर रिजर्व में चीते छोड़े।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सागर जिले के मुहली हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में वन्यजीवों के संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन किया। इनमें शामिल हैं।

बुंदेली भाषा में लिखी गई पुस्तिका के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को टाइगर रिजर्व की समृद्ध जैव विविधता और इतिहास को आसान भाषा में समझने का अवसर मिलेगा।

इस भव्य कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, जिले के समस्त विधायक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश न केवल बाघों बल्कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का आगमन और स्थानीय भाषा में संरक्षण से जुड़े साहित्य का विमोचन इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761013 Articles

Share this story