मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 28 फ़रवरी (हि.स.)। आज यानि शनिवार काे 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' है। हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपने मशहूर रमन प्रभाव की खोज की थी, इसी खोज के सम्मान में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में लिखा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्ष 1928 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन जी की खोज 'रमन प्रभाव' से दुनिया परिचित हुई थी। इस खोज ने विज्ञान जगत को नई दिशा दी। ये अवसर विज्ञान के लिए समर्पित प्रतिभाओं को विश्व कल्याण हेतु कार्य करने की प्रेरणा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story