नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 12 मई (हि.स.)। आज (मंगलवार काे) अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है। बीमार के इलाज में डॉक्टर और दवाओं के साथ-साथ नर्सेस का भी योगदान कम नहीं होता है। उन्हें ही सम्मान दिलाने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने संदेश में कहा -नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है। समर्पण और धैर्य के साथ हर परिस्थिति में अपनी सेवाएं दे रहे सभी नर्स भाई-बहनों को 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी मानवता की सेवा निरंतर करते रहें, आपको ईश्वर इसके लिए अथाह शक्ति दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story