मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब अंबेडकर को जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब अंबेडकर को जयंती पर किया नमन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब अंबेडकर को जयंती पर किया नमन


भाेपाल, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विचारक और सामाजिक न्याय के प्रणेता 'बाबा साहेब' डॉ. भीमराव आम्बेडकर की आज मंगलवार काे जयंती है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने बाबा साहेब आंबेडकर काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा-भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। शिक्षा और समानता के माध्यम से आपने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका संघर्ष और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी बाबा साहेब अंबेडकर काे जयंती पर याद करते हुए नमन किया है। उन्हाेंने अपने संदेश में कहा- भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारत रत्न, श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। शोषितों और वंचितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए आपका योगदान सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। इस बार उनकी 135वीं जयंती मनाई जा रही है।वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। इतना ही नहीं भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। वे समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष करते रहे। आंबेडकर ने लाखों लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story