मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


भाेपाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस तथा राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम के रचनाकार श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हाेंने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए दाेनाें महान हस्तियाें काे नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने महानस्वतंत्रता सेनानीमंगल पांडे काे बलिदान दिवस पर याद करते हुए कहा- मां भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को जिस तेवर और ताकत से ललकारा, उससे हर भारतीय का स्वाभिमान जगा। 1857 की क्रांति की ज्वाला घर-घर तक पहुंची।उनका बलिदान राष्ट्र के लिए निर्भीक, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित रहने का संदेश देता है।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्यायकाे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ‘वन्दे मातरम्’ के अमर रचयिता, राष्ट्र की चेतना को जागृत करने वाले महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों का महामंत्र रहा ‘वन्दे मातरम्’ आज 100 वर्षों के बाद ‘विकसित भारत’ के निर्माण को भी नई दिशा और शक्ति दे रहा है। देश व समाज की समृद्धि के लिए उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story