मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यशवंतराव केलकर को जयंती पर किया नमन
Apr 25, 2026, 08:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भाेपाल, 25 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के शिल्पकार यशवंतराव केलकर की आज शनिवार काे जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए सादर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिय एक्स पर अपने संदेश में कहा- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार, परम श्रद्धेय, यशवंतराव केलकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। व्यक्तित्व निर्माण और वैचारिक अधिष्ठान को मजबूत करने की उनकी अद्वितीय पद्धति से असंख्य कार्यकर्ता संस्कारित हुए। उनका व्यक्तित्व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

