मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश की माटी के गौरव कवि भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश की माटी के गौरव कवि भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती पर किया नमन


भाेपाल, 29 मार्च (हि.स.)। हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, गांधीवादी विचारक, साहित्य अकादमी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, मध्य प्रदेश की माटी के लाल पं. भवानी प्रसाद मिश्र की आज रविवार को जयंती हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें स्मरण करते हुए सादर नमन किया है। साथ ही, उन्होंने भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित रचनाओं को याद करते हुए कहा कि अपकी ये अमूल्य रचनाएं सदैव साहित जगत को आलोकित करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने संदेश में लिखा - मध्यप्रदेश की माटी के गौरव, कवि भवानी प्रसाद मिश्र जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। ‘सतपुड़ा के जंगल’ में प्रकृति और लोकजीवन का जीवंत चित्रण तथा ‘गीतफरोश’ में समाज की विडंबनाओं पर सरल किन्तु गहरी अभिव्यक्ति आपकी लेखनी की विशिष्टता है। आपकी रचनाएं अपनी मिट्टी और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं।

गाैरतलब है कि हिंदी के प्रसिद्ध कवि और महान गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 29 मार्च 1913 को मध्यंप्रदेश के होशंगाबाद जिले के टिगरिया हुआ था। वह दूसरे तार-सप्तक के एक प्रमुख कवि थे। गांधीवाद की स्वच्छता, पावनता एवं नैतिकता का प्रभाव और उसकी झलक भवानी प्रसाद मिश्र की कविताओं में स्पष्ट देखी जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story