मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टंट्या मामा भील और माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टंट्या मामा भील और माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर किया नमन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टंट्या मामा भील और माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर किया नमन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टंट्या मामा भील और माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर किया नमन


महान वीरांगना झलकारी बाई काे बलिदान दिवस श्रद्धांजलि दी

भाेपाल, 04 अप्रैल (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव व संस्कृति के रक्षक, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील और प्रदेश के गौरव और हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा, राष्ट्रकवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की आज शनिवार काे जयंती है। इसके साथ ही महान वीरांगना झलकारी बाई का आज ही के दिन बलिदान दिवस भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने तीनाें ही महान विभूतियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने टंट्या मामा भील काे जयंती पर नमन करते हुए कहा- जनजातीय गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय टंट्या मामा भील जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। जननायक, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा ने दमनकारी हुकूमत को सबक सिखाते हुए शोषण, आतंक और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मातृभूमि की सेवा के प्रति उनके योगदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

एक अन्य संदेश में सीएम डाॅ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी काे जयंंती पर याद करते हुए कहा- मध्यप्रदेश के गौरव, पत्रकारिता जगत के ध्रुवतारे, श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उनकी कृतियां राष्ट्रसेवा, समाज के नवनिर्माण एवं लोक कल्याण का संदेश देती हैं। प्रखर विचारों एवं चिंतन से वह अनंतकाल तक अविस्मरणीय रहेंगे।

वीरांगना झलकारी बाई काे बलिदान दिवस श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने वीरांगना झलकारी बाई काे बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा-झलकारी की झलक देखकर, वो बुन्देले भी हांफ गए। जब उतरी वो समरभूमि में, गौरे भी थर-थर कांप गए। महान वीरांगना, नारी शक्ति की प्रतीक, झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। उनका पराक्रम और शौर्य बेटियों को प्रेरणा देता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story