मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 16 मार्च (हि.स.)। आज यानि साेमवार काे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर प्रदेश के नागरिकाें काे बधाई दी है। साथ ही उन्हाेंने टीकाकरणअभियान और स्वस्थ नागरिकाें काे समृद्ध देश का आधार बताया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की हार्दिक बधाई। स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध देश का आधार हैं। इसमें टीकाकरण की अहम भूमिका है। माताओं और शिशुओं के समयबद्ध टीकाकरण से देश के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। टीकाकरण अभियान में शामिल समस्त टीम और संस्थाओं को इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि भारत में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संक्रामक रोगों को रोकने और जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। भारत में पहली बार इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1995 में ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक के साथ शुरू हुई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story