मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 15 मार्च (हि.स.)। आज यानि रविवार काे विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस है। हर साल 15 मार्च को उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से ये दिन मनाया जाता है। यह दिन उपभोक्ताओं को सुरक्षित, न्यायसंगत और टिकाऊ बाज़ारों में खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उपभोक्ता सुरक्षा नीतियों और कानूनी प्रावधानों पर चर्चा करने का अवसर भी देता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व उपभाेक्ता दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि -विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अर्थव्यवस्था का आधार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ता की जागरूकता ही बाजार को गति और पहचान प्रदान करती है। आवश्यक है कि हर उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने और उत्पाद एवं सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहभागी बने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story