मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भाेपाल, 27 मार्च (हि.स.)। देश भर में आज शुक्रवार काे रामनवमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों-संयम, समर्पण और मर्यादा को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा- रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर अडिग रहने के भाव से परिपूर्ण था। उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध करने और कठिनाइयों का साहस से सामना करने की प्रेरणा दी। मध्य प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहां पर हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और योगदान का स्मरण करवाते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने चैत्र नवरात्र की नवमीं पर माता सिद्धीदात्री के चरणाें में नमन करते हुए कहा- सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के चरणों में दंडवत प्रणाम करता हूं। जगत जननी मां की कृपा से सभी का जीवन सुखमय बना रहे, यही प्रार्थना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

