मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 21 अप्रैल (हि.स.)। आज मंगलवार काे राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर लाेकसेवकाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोक सेवकों की कार्यकुशलता और सेवा भाव जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता रहे, आप सभी सेवा पथ पर सफल हों, यही मंगलकामना है।

गाैरतलब है कि हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story