मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माताजी के निधन पर जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माताजी के निधन पर जताया दुख


भोपाल, 20 नवम्बर (हि.स.) । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवारजन के साथ हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि मां का जाना वह दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story