मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरणविद अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरणविद अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरणविद अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 18 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा के अनन्य सेवक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर आज(साेमवार काे) भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा- मां नर्मदा के अनन्य उपासक, पर्यावरणविद एवं प्रखर चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नदियों की अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से केंद्रीय मंत्री तक का उनका सफर सादगी, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story