मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

WhatsApp Channel Join Now

- केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को भी दी बधाई

- बोले- मप्र को मिले प्रतिनिधित्व से तेजी से प्रगति पथ पर बढ़ेगा राज्य

भोपाल, 09 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार देर शाम शपथ ग्रहण के पश्चात तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बधाई एवं मंगल कामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य एल मुरूगन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर उन्हें भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को भी मंगल कामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्राप्त प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश के विकास को नए आयाम प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास के विविध आयाम प्राप्त करते हुए ऐतिहासिक प्रगति हासिल करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story