मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन


भाेपाल, 14 मई (हि.स.)। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र, पराक्रमी योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की आज गुरुवार काे पुण्यतिथि है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा- महान राष्ट्रभक्त और योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने असहनीय यातनाओं को सहकर भी अपना धर्म नहीं छोड़ा एवं मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।मां भारती की सेवा में उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।

गौरतलब है कि छत्रपति संभाजी महाराज का जन्म 14 मई 1657 को हुआ था। वे न केवल एक साहसी योद्धा थे, बल्कि कुशल प्रशासक और धर्मनिष्ठ शासक भी थे। स्वराज की रक्षा के लिए उन्होंने जिस प्रकार अपने प्राणों की आहुति दी, उसने उन्हें इतिहास में अमिट स्थान दिलाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story