मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उप मुख्यमंत्री देवड़ा और शुक्ल ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
भोपाल, 01 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अंग्रेजी नववर्ष 2026 की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नवीन संकल्पों की ऊर्जा लेकर आए, यही मंगलकामनाएं हैं।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा पशुपतिनाथ से प्रार्थना है कि यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, उत्साह, उल्लास, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आप सभी को आंग्ल नव वर्ष–2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रसन्नता लेकर आये।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

