मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल, 24 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में मार्शल आर्ट के अंतर्गत महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को तथा पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story