मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पदक विजेताओं को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पदक विजेताओं को दी बधाई


भोपाल, 23 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि एशियन पैरा गेम्स-2026 के मेन्स 400 एम टी 64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर संदीप एवं कांस्य पदक जीतने पर अजय कुमार, विमेन्स लांग जम्प टी 47 में रजत पदक जीतने पर निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश, मेन्स जैवलिन थ्रो एफ 37/38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हेनी, बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल 4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नवीन शिवकुमार, बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल 3 स्पर्धा में नितेश कुमार को स्वर्ण एवं प्रमोद भगत को रजत पदक, मेन्स 1500 एम टी 46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रमोद, आर्चरी मेन्स रिकर्व डबल्स स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हरविंदर सिंह एवं विजय सुंडी, विमेन्स बैडमिंटन सिंगल्स एसएच6 में रजत पदक जीतने पर नित्या सुमति सिवन, टेबल टेनिस मेन्स डबल्स एमडी 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जेहान दोराब मदन एवं शुभम वाधवा, विमेन्स बैडमिंटन सिंगल्स एसयू 5 में रजत पदक जीतने पर तुलसीमथी मुरुगेसन, आर्चरी विमेन्स रिकर्व डबल्स में रजत पदक जीतने पर भावना एवं पूजा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों का यह कीर्तिमान विश्व पटल पर मां भारती को गौरवान्वित करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सभी सफलता का सर्वोच्च शिखर प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और परिश्रम देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765386 Articles

Share this story