मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरमन को पदक जीतने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरमन को पदक जीतने पर दी बधाई


भोपाल, 31 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरमन को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुष प्लस 110 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह को बधाई। सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लवप्रीत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक अन्य संदेश में कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भारत की प्रतिभाशाली सीमा कालीरमन को कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी सीमा कालीरमन की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है, वे देश का गौरव बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमा कालीरमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story