मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भोपाल, 22 सितम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story