मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पदक विजेताओं को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पदक विजेताओं को दी बधाई


भोपाल, 01 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को बधाई देते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिली इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

पुरुष स्किफ़ स्पर्धा में रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में सेलिंग की पुरुष स्किफ़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मनु एवं प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है।

स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बेटियों को दीं बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 की महिला स्क्वैश स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर जोशना चिन्नपा, अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना और शमीना रियाज को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारी बेटियों ने अपनी प्रतिभा, टीम भावना और अनुशासन से सफलता हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story