मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई


भोपाल, 30 सितम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनांए दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप और तनिपर्थी चिकिता द्वारा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकाग्रता, अद्भुत टीम वर्क और अथक परिश्रम के साथ इस तिकड़ी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर इस विजय को अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरक है।

अपने दूसरे संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपके समर्पण, दृढ़ता और कड़ी मेहनत ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में ऐसी ही और शानदार उपलब्धियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story