अनूपपुर: अमरकंटक नवोदय विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, 20 छात्र निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: अमरकंटक नवोदय विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, 20 छात्र निलंबित


अनूपपुर: अमरकंटक नवोदय विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, 20 छात्र निलंबित


अनूपपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, विवाद ऐसा बढ़ा कि दोनों गुट के छात्रों के बीच मारपीट जैसी घटना हो गई।

हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में 11 बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ जनक सारीवान ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी। डॉक्टर के अनुसार छात्रों को हल्की दर्द की शिकायत थी, किसी को खरोंच जैसे निशान मिले, कोई ग्रेवियस नहीं मिला।

वहीं स्कूल प्राचार्य अर्चना सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कक्षा 10 और 11 के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हाथापाई पर उतर आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों को सूचना देकर 20 छात्रों को तत्काल स्कूल से निलंबित कर दिया गया है, साथ ही मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम को नियुक्त किया गया है। जांच टीम 2 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंने के बाद छात्रों के निलंबन की संख्या बढ़ भी सकती है।

अमरकंटक थाना प्रभारी पीएस बघेल ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली थी, तत्काल स्कूल पहुंचकर बच्चों के अभिभावकों को बुला समझाईश दी गई है। अभी स्कूल तरफ से करवाई के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। बताया जाता है कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कई दिन से विवाद सुलग रहे थे, लेकिन शिक्षकों तक जानकारी नहीं पहुंची, वहीं शुक्रवार को दोनों गुट आमने सामने आ गए। फिलहाल स्कूल प्रबंधन आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story