उज्जैन में महाष्टमी पर हुई नगर पूजा, देवी को करवाया मदिरा पान

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में महाष्टमी पर हुई नगर पूजा, देवी को करवाया मदिरा पान


उज्जैन में महाष्टमी पर हुई नगर पूजा, देवी को करवाया मदिरा पान


उज्जैन , 26 मार्च (हि.स.)। शहर में गुरूवार को चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर श्री पंचायती अखाड़ निरंजनी ने परंपरा का निर्वाह करते हुए नगर पूजा सम्पन्न की। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव, मां मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सहित अन्य संत, महंत और महामंडलेश्वर उपस्थित थी।

श्री महंत रविन्द्रपुरी महाराज ने देवी को मदिरा का पान करवाया और 28 किमी लम्बी यात्रा को रवाना किया। सुबह निकली यात्रा शाम को महाकाल मंदिर पहुंची और यहां मंदिर शिखर का ध्वज बदला गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story