फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नागरिक अवश्य करें वितरित दवा का सेवनः राजेन्द्र शुक्ल

फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नागरिक अवश्य करें वितरित दवा का सेवनः राजेन्द्र शुक्ल
WhatsApp Channel Join Now
फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में नागरिक अवश्य करें वितरित दवा का सेवनः राजेन्द्र शुक्ल


- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं दवा खाकर किया फाईलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

भोपाल, 10 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को फ़ाईलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में शुभारंभ किया। फाईलेरिया की दवा खाने में लोगों की हिचकिचाहट दूर करने के लिए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सबसे सर्वप्रथम स्वयं दवा खाई। उन्होंने कई लोगों को दवा खिलाकर अभियान में सहभागी बनाया।

दरअसल, प्रदेश में फ़ाईलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 10 फरवरी से 23 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह मच्छर जनित रोग है जिसके कीटाणु रात में सक्रिय होते हैं। फाईलेरिया के कीटाणु एक बार शरीर में आने के बाद लंबे समय तक शरीर में बने रहते हैं। शरीर के कमजोर होने पर उनका प्रकोप होता है। वर्ष में एक बार दवाओं का सेवन कर फाईलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने दो साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाईलेरिया की दवा अवश्य खिलाने के निर्देश दिये।

प्रदेश को फ़ाईलेरिया मुक्त बनाने सघन मॉनिटरिंग करें

उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र के आमजन से फाईलेरिया दवा अवश्य खाने की अपील की है। एक बार दवा खाने से इसके प्रकोप से बचा जा सकता है। उन्होंने अभियान की सघन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। जिससे इस अभियान के बाद प्रदेश से फाईलेरिया का पूरी तरह से उन्मूलन हो जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story