छिंदवाड़ाः सिम्स में गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव मनाया गया

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ाः सिम्स में गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव मनाया गया


छिंदवाड़ा, 29 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (सिम्स) में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 2024 बैच द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ 29 जुलाई को मनाया गया। कार्यक्रम के फैकल्टी आयोजक डॉ. अवनी श्रीवास्तव एवं डॉ. प्रतिमा वर्मा रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेकानंद वाघमारे, डॉ. माणिक सिरपुरकर एवं डॉ. प्रीतम खैरकर रहे। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति प्रिंस, हिमांशु, नील, यश, ऋषिता, मीनल एवं प्राची ने दी। इसके पश्चात सृष्टि तिवारी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अर्णव पाठक एवं अन्वी शुक्ला ने किया।

मुख्य आयोजक आशी सक्सेना ने कार्यक्रम के समन्वय एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि प्रिंस जामोड़ एवं शिवांश शुक्ला सह-आयोजक रहे। इस अवसर पर आशी सक्सेना को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए तथा रजत एवं तनिष्क को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गुरु-शिष्य परंपरा एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story