राजगढ़ः‘सेफ क्लिक 2.0’ की शुरुआत,15 दिन चलेगा साइबर जागरूकता अभियान
राजगढ़, 24 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आमजन को डिजिटल ठगी से बचाने के लिए “सेफ क्लिक 2.0” अभियान की शुरुआत बुधवार को कर दी गई है। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव और शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, संचार साथी, डिजिटल अरेस्ट,फर्जी केवाईसी, ओटीपी फ्राॅड, यूपीआई धोखाधड़ी, निवेश ठगी और सोशल मीडिया अपराधों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

