शहडोल: मुख्यमंत्री रविवार को शहडोल दौरे पर, कांग्रेस दिखाएगी काले झंडे

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल: मुख्यमंत्री रविवार को शहडोल दौरे पर, कांग्रेस दिखाएगी काले झंडे


शहडोल, 24 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल दौरे के दौरान कांग्रेस काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी। वहीं दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी व्यवस्था बदली है। शहर के चार प्रमुख चौराहों के बीच सुबह 6 से शाम 6 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विरोध

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के दौरे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकट्ठा होकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 3:10 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

चार प्रमुख चौराहों के बीच नो व्हीकल जोन

25 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक महाराणा प्रताप चौक, बगिया तिराहा, न्यू बस स्टैंड और कोटमा तिराहे के बीच नो व्हीकल जोन रहेगा। वाहनों को तय पार्किंग में खड़ा करना होगा। अनूपपुर, उमरिया-कटनी, रीवा और सिंहपुर की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। बाणगंगा तिराहे से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहडोल न्यू बस स्टैंड से चलने वाली बसों के रूट भी बदले रहेंगे। लोगों को यात्रा के दौरान बदले हुए रास्तों और पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story