पर्यटकों के लिए अमिट स्मृतियां सहेजे तैयार है हमारा मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
पर्यटकों के लिए अमिट स्मृतियां सहेजे तैयार है हमारा मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


- मुख्यमंत्री ने दीं विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल, 27 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा है कि प्रकृति के बीच कुछ वक्त गुजारने देश-विदेश से इस अनुपम सौंदर्य की धरती पर आने वाले पर्यटकों के लिए अमिट स्मृतियां सहेजे हमारा मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक स्थलों और जनजातीय परंपराओं के साथ समृद्ध विरासत को संजोए हमारा मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में लगातार अग्रणी रहते हुए अब चीता स्टेट भी बन गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story