मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सराहा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सराहा


भोपाल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्लाई दुबई एयरलाइंस की उड़ान में हवाई संकट के बीच गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद साहसिक निर्णय के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सराहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि हवाई संकट के बीच गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए 174 यात्रियों का जीवन बचाने वाले वीर कैप्टन मच्छार पर सम्पूर्ण भारत को गर्व है। मुख्यमंत्री ने कैप्टन मच्छार को भारत माता का सच्चा वीर सपूत बताया। उन्होंने कहा कि मच्छार की वीरता भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के मूलमंत्र को भी चरितार्थ करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story