मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी उद्यान में लगाए बरगद, करंज और चंपा के पौधे

WhatsApp Channel Join Now


भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, करंज और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। संगठन, जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। संगठन की अलका मालवीय, उमा लोधी, मितेश मारण और रोहित यादव ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ टी.वी. चैनल एशियन न्यूज़ के सुभाष मिश्रा, शकील साजिद, सुनील श्रीवास्तव और अंशुमन खरे ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण में देवेन्द्र योगी, देवी सिंह लोधी, बाबूलाल देशवाली, यशवंत, नमिता देशवाली, देवी राम राजपूत, अजय सिंहल और मनु सिंहल भी शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Share this story