मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पक्ष पर पितृजनों का किया पुण्य स्मरण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पक्ष पर पितृजनों का किया पुण्य स्मरण


भोपाल, 26 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार से प्रारंभ हो रहे पितृ पक्ष पर पूजनीय पितृजनों का पुण्य स्मरण कर सभी को नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि हमारे पितरों की स्मृतियां और उनके आदर्श सदैव हमारे संस्कारों में जीवंत हैं और हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलकामना की है कि हम सभी पर पितरों की प्रसन्नता और पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहे।

गौरतलब है कि हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों (पितरों) को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं और उनकी शांति के लिए तर्पण व पिंडदान करते हैं। इस बार पितृ पक्ष की शुरूआत (पूर्णिमा श्राद्ध) से हो चुकी है और इसका समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story