मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन


भोपाल, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को 'एक्स' पर कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की प्रेरक मिसाल है। उनका जन्म दिवस पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प को सुदृढ़ बनाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story