मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता


- स्वामी परमानंद गिरि महाराज से लिया शुभाशीष, 101 जोड़ों को मंगलमय जीवन के लिए दिया आशीर्वाद

भोपाल, 21 नवम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र के लवकुशनगर के समीप ग्राम सिजई में हुए नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि सामूहिक विवाह समारोह से पहले परमपूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज से शुभाशीष प्राप्त किया। साथ ही विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 101 नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story