मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हूल दिवस पर जनजातीय वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हूल दिवस पर जनजातीय वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि


भोपाल, 30 जून (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय वीरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक 'हूल दिवस' पर जनजातीय अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा कि दमनकारी शासन व्यवस्था के खिलाफ हुए इस संघर्ष ने संपूर्ण राष्ट्र को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अद्भुत जनजागृति प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के अमर सपूतों के बलिदान से देश कभी उऋण नहीं हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि सिदो और कान्हू के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन, शोषण और अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल हूल शुरू करने वाले हजारों बहादुर जनजातीय पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 30 जून को झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में हूल दिवस मनाया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story