मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर नागरिकों को स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर नागरिकों को स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश


भोपाल, 28 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर कहा है कि यह दिवस जागरूक करता है कि हेपेटाइटिस से बचाव के लिए दूषित भोजन, पानी आदि के सेवन से हमें बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को हेपेटाइटिस दिवस पर अपने संदेश में कहा कि हेपेटाइटिस से बचाव के लिए, शुरुआत से ही पीड़ित की पर्याप्त चिकित्सा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हम शुद्ध भोजन, पानी का ही उपयोग करें, साथ ही दूसरों को भी आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित करें।

उल्लेखनीय है कि हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वायरल हेपेटाइटिस (लिवर की सूजन) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम, जांच और उपचार को बढ़ावा देना है। यह दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story