हथकरघा, हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
हथकरघा, हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है : मुख्यमंत्री


- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 07 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि हथकरघा हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। मध्य प्रदेश की महेश्वरी, चंदेरी और अन्य पारंपरिक समृद्ध हथकरघा कला ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

उल्लेखनीय है कि देश में प्रतिवर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। यह दिन पारंपरिक हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने, हथकरघा उद्योग के सामाजिक-आर्थिक महत्व को रेखांकित करने और 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन की याद को बनाए रखने के लिए मनाया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story