छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


- मुख्यमंत्री ने छठ पूजन के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर दी बधाई

भोपाल, 16 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छठ पर्व एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें डूबते और उगते सूर्य की पूजा होती है। सूर्य की ऊर्जा जीवन में शक्ति प्रदान करती है। जल से ही जीव की उत्पति हुई है, 36 घंटे तक लगातार जल के सामने पूजन अर्चन करने का कठिन व्रत मिथिलांचल और पूर्वांचल की महिलाएं करती है। उनके द्वारा लिया गया संकल्प परिवार की सुरक्षा करता है। छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को उज्जैन के विक्रम सरोवर तीर्थ पर आयोजित छठ पूजन के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा के अवसर पर भोपाल से वर्चुअली इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते एक वर्ष में विक्रम सरोवर के घाटों का जो विकास दिखाई दे रहा है उसे देखकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने छठ पूजन के अवसर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए हुए लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि एक वर्ष में इस स्थान का कायाकल्प कर दिया गया है।उन्होंने सूर्य की उपासना के पर्व पर मिथिलांचल के लोगों को शुभकामनाएं दी।

छठ पूजन पर्व के अवसर पर संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अर्पण भारद्वाज, मुकेश पटेल, परेश कुलकर्णी, गजेंद्र खत्री व आनंद खींची मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story