मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी मित्रता दिवस की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी मित्रता दिवस की शुभकामनाएं


भोपाल, 02 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मित्रता विश्वास, आत्मीयता और निस्वार्थ भाव का अनमोल बंधन है। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की पावन मित्रता हमें सिखाती है कि सच्चे रिश्ते प्रेम, विश्वास, समर्पण और अपनत्व से ही बनते हैं।

उल्लेखनीय है कि मित्रता दिवस, मित्रता के महत्व को सम्मान देने, प्रेम बढ़ाने और मित्रों के साथ बिताए पलों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संस्कृतियों और देशों के बीच शांति और आपसी समझ को बढ़ावा देना भी है। यह हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story