मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ए. बालकृष्णन के निधन पर जताया दु:ख

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ए. बालकृष्णन के निधन पर जताया दु:ख


भोपाल, 27 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी और विवेकानंद रॉक मेमोरियल के अध्यक्ष रहे ए. बालकृष्णन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालकृष्णन ने राष्ट्र सेवा को साधना माना था। अपने लगभग 9 दशक के जीवन में उन्होंने समाज जागरण, पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा के विस्तार और युवाओं में सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story