मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कृष्णन के निधन पर किया दुख व्यक्त
भोपाल, 30 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एम.ए. कृष्णन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से स्व. कृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि केरल प्रदेश में राष्ट्रवादी विचार को विस्तार देने में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। कठिन और चुनौतीपूर्ण स्थिति में संगठन को सशक्त करने में आपका जीवन समर्पित रहा। है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत कृष्णन को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं कृष्णन के शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

