अनूपपुर: मुख्यमंत्री डॉ.यादव विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा को करेंगे संबोधित

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: मुख्यमंत्री डॉ.यादव विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा को करेंगे संबोधित


अनूपपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटक नगरी मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में सोमवार को प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव नर्मदे हर सेवा न्यास के नए मुख्यालय में स्व.भगवत शरण माथुर की जयंती पर सोमवार को 'पंच परिवर्तन' विषय पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में प्रात:11 बजे पहुंच रहे हैं।

ज्ञात हो कि स्व. माथुर अनेक बार प्रचारक के रूप में सेवा की, रीवा संभाग में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रहे। वह भाजपा मध्य प्रदेश के सह संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा हरियाणा प्रांत एवं राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमुख रहे। साथ ही नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक अध्यक्ष भी थे।

नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल रौतेल ने बताया कि सोमवार को आयोजित को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्व.भगवत शरण माथुर की जयंती पर 'पंच परिवर्तन' विषय पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशेष अतिथि प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल एवं सांसद हिमाद्री सिंह की उपस्थिति रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story