मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट
WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट


मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट


भोपाल, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट की और केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, प्रल्हाद जोशी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. वीरेंद्र कुमार और चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मध्यप्रदेश भवन में सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story