मप्रः मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भारत कोकिला सरोजनी नायडू को जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now

भोपाल, 13 फ़रवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर सरोजनी नायडू की मंगलवार को जयंती है। सरोजिनी नायडू उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। सरोजिनी नायडू को लोग भारत कोकिला के नाम से जानते है। उनकी जयंती पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा महिला अधिकारों की प्रबल समर्थक, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवि और राजनीतिज्ञ 'स्वर कोकिला' सरोजिनी नायडू जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूँ। आपका बहुआयामी व्यक्तित्व भारत एवं विश्वभर की सभी महिलाओं के लिये एक आदर्श बनकर उभरा; आपके साहस, समर्पण और नेतृत्त्व ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया है और आगे भी करता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरोजनी नायडू को जयंती पर नमन करते हुए लिखा महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल, भारत कोकिला सरोजनी नायडू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की सेवा और समाज की उन्नति के अप्रतिम कार्यों के लिए आपको सर्वदा याद किया जायेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक्स पर अपने संदेश में लिखा भारत की पहली महिला गवर्नर, कवयित्री एवं भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। महिला सशक्तिकरण एवं स्वतंत्रता संग्राम में आपका योगदान अविस्मरणीय है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story